19 Apr 2024, 10:16:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिव्यांका और विवेक ने जीता नच बलिए-8, इनाम में मिले इतने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2017 10:43AM | Updated Date: Jun 26 2017 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्टार प्लस के फेमस रियलिटी शो नच बलिए सीजन-8 को टीवी की मशहूर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जीत लिया है। दोनों ने सनाया ऐबिगेल पांडे-सनम जौहर और ईरानी-मोहित सेहगल की जोड़ी को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया।

दोनों को ट्रॉफी के अलावा 35 लाख का कैश प्राइज, हीरो मैस्ट्रो और ओर्रा की ज्वेलरी इनाम में मिली। ऐबिगेल पांडे और सनम जौहर दूसरे नंबर पर रहे वहीं सनाया और मोहित को तीसरी पोजीशन मिली।
 
इस मौके को रणबीर कपूर ने अपनी मौजूदगी से और खास बना दिया। रणबीर कैटरीना कैफ के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन के लिए आए थे। पिछले सीजन के विनर जोड़ियों ने भी नच बलिए के फाइनल स्टेज पर आकर अपनी दमदार परफॉर्मेंस दीं। जय भानुशाली-माही विज और आमिर अली-संजीदा शेख ने अपने डांस से सभी का मन मोह लिया। वहीं शो के जज सोनाक्षी सिन्हा, टेरेंस लुईस और मोहित सूरी ने भी परफॉर्म किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »