29 Mar 2024, 01:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक करोड़ लोगों ने देखा मैं तेरा बॉयफ्रेंड...तू मेरी गर्लफ्रेंड' सॉन्‍ग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2017 3:51PM | Updated Date: May 24 2017 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री कृति सेनन की आने वाली फिल्म 'राबता' के नए सॉन्‍ग 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' को यूट्यूब पर एक करोड़ लोग देख चुके हैं। सुशांत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर खुद यह जानकारी अपने प्रशंसकों को दी। 
 
उन्होंने लिखा- बहुत-बहुत शुक्रिया दोस्तों...मैं तेरा बॉयफ्रेंड, तू मेरी गर्लफ्रेंड, ओ मैंनू केंदी...। फिल्म का यह गीत 22 मई की शाम को लॉन्च किया गया था। 'मैं तेरा बॉयफ्रेंड' असल में पंजाबी गायक जे स्टार का गीत है, जिसने दो साल पहले पंजाबी संगीत जगत में काफी धूम मचाई दी थी। फिल्म 'राबता'  यह गीत अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। फिल्म नौ जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »