28 Mar 2024, 19:17:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बड़ा ऑफर! इस एक्टर को ट्विटर पर फॉलो करने पर आपको मिलेंगे 5 लाख रु.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2017 4:08PM | Updated Date: May 23 2017 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हमेशा की तरह विवादों में रहने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर एक वादा किया है। यह एक ऐसा वादा है जिसे उन्होंने अगर निभा लिया तो कई लोगों का कल्याण हो जाएगा। दरअसल उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा है कि जो लोग उन्हें 31 मई 2017 से पहले ट्विटर पर फॉलो करेंगे उन्हें वे 5 लाख रुपए कमाने का मौका देंगे या फिर यह कहना बेहतर होगा कि उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते ही आप 5 लाख रुपए के हकदार हो जाएंगे। 
 
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, सिर्फ 8 दिन बचे हैं 5 लाख रुपए कमाने के लिए। मुझे 31 मार्च 2017 से पहले फॉलो करें और 1 जून को अपने खाते में 5 लाख रुपए की रकम पाएं। कॉन्ट्रोवर्सी किंग ने इस बार कुछ मजेदार ट्वीट किया है।
 
केआरके अपना वादा निभाएंगे या नहीं यह तो वक्त आने पर ही पता लगेगा। मगर ये ट्वीट कर बेचारे केआरके ट्रोल हो गए। कई लोगों ने तो उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया तो कुछ उल्टा उन्हें पैसे देकर अपना ट्विटर अकाउंट बंद करने की सलाह दे दी। कुछ ने तो यह भी कह दिया कि केआरके बिल्‍कुल मोदी स्टाइल (15 लाख) में बात कर रहें। 
 
केआरके अपने कॉन्ट्रोवर्शिय ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। बहरहाल देखिए केआरके का ट्वीट और कैसे इस ट्वीट पर वो हो गए ट्रोल। 
ऐसे हो गए ट्रोल- केआरके का वादा है तो लाजवाब बशर्ते वह उसे निभा लें। मगर लोगों को शायद उनका ये वादा गवारा नहीं गुजरा इसलिए उन्हें ट्रोल करने के लिए सब टूट पड़े। लोगों ने उन्हें इस ट्वीट के बाद खैरात-जकात तक देने की बात कर डाली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »