19 Mar 2024, 13:08:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पत्थरबाजों को नहीं अरुंधती राय को जीप के आगे बांधो : परेश रावल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 2:21PM | Updated Date: May 22 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल ने एक विवादित ट्वीट किया है। परेश रावल ने कश्मीर में पत्थरबाजी के मामले पर विवादित ट्वीट करते हुए लेखिका अरुंधति रॉय को निशाने पर लिया है। परेश ने अपने ट्वीट में लेखिका अरुंधती रॉय के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा है कि जिस तरह सेना द्वारा एक कश्मीरी युवक को जीप के आगे बांधने का विवादास्पद वीडियो सामने आया था, उसी तरह अरुंधति रॉय को भी जीप के आगे बांधना चाहिए। 
 
परेश ने अरुंधति के कश्मीर संबंधी कुछ पुराने ट्वीट/बयानों के आधार पर ये बात कही है, हालांकि अरुंधति ने ये बयान दिए थे या नहीं अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अपने ट्वीट में परेश लिखते हैं- पत्थरबाजों को जीप के आगे बांधने के बजाय अरुंधती रॉय को बांधा जाना चाहिए। 
परेश का गुस्सा अरुंधति के एक बयान को लेकर है, जिसके अनुसार अरुंधति ने कहा- पाकिस्तान में भारत कितनी ही सेना लगा ले, लेकिन हालात सुधरेंगे नहीं। परेश रावल की इस ट्वीट पर ट्विटर पर बवाल मच गया है। कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं कुछ परेश का समर्थन करते हुए भी नज़र आए। 
 
एक ट्विटर यूजर ने अरुंधती के साथ सागरिका घोष को बांधने का ज़िक्र किया तो परेश रावल ने कहा कि हमारे पास बहुत सारी चॉइस है। कई लोगों ने परेश के इस ट्वीट को बहुत हिंसक और घटिया बताया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »