29 Mar 2024, 08:07:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर कंगना रनौत आने वाली फिल्म में बुजुर्ग महिला का किरदार निभाती नजर आयेगी।

बॉलीवुड में अपनी उम्र से ज़्यादा का किरदार निभाने के ट्रेंड जोर पकड़ने वाला है। अमिताभ बच्चन के 102 और ऋषि कपूर के 75 साल की उम्र का किरदार निभाने के बाद अब कंगना रनौत खुद को निर्देशित करते हुए 80 साल की बूढ़ी महिला के रूप नजर आएंगी। कंगना ने हाल ही में कहा था कि अब वो दूसरे के निर्देशन में काम नहीं करेंगी। वह अब अपनी फिल्म खुद निर्देशन करने जा रही हैं। फिल्म का नाम तेजू रखा गया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी बुजुर्ग महिला की है जो अपनी लाइफ खुलकर जीना चाहती है और 'कब्र में पैर' होने के बावजूद दुनिया से रुखसत होने की कोई ख्वाहिश नहीं रखती। यह फिल्म इस साल दिसंबर में शुरू होगी और 2018 में रिलीज होगी।

फिल्म हिमालय की वादियों में शूट की जायेगी। कंगना इस फिल्म की स्क्रिप्ट खुद ही लिख रही है। कहानी में उनके जीवन के कई पहलू होंगे। उनका बचपन उनके दादा दादी के साथ बीता है और उन्हें बुजुर्गों के जीवन और एक उम्र के बाद उनकी उपेक्षा किये जाने का एहसास भी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »