19 Apr 2024, 18:49:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हनी सिंह के गाने बॉलीवुड में किए जा रहे है इस्तेमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2017 3:33PM | Updated Date: May 19 2017 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। यो यो हनी सिंह, जिसने भारतीय सिनेमा में संगीत के लिए नया आयाम दिया है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के लिए बहुत सारे चार्टबस्टर गाने वितरित किए हैं, जिन्होंने फिल्म की लोकप्रियता में भी मदद की है। उनके गाने अब भी तरो-ताजा हैं और बॉलीवुड फिल्मों में उपयोग किये जाते है, सबसे हाल ही के उदाहरण की बात करे तो वो है फ़िल्म "बहन होगी तेरी"!

 
हनी सिंह का सुपरहिट गाना 'दिस पार्टी गेटिंग हॉट' का इस्तेमाल फिल्म 'बहन होगी तेरी' में किया गया है। जब कुछ साल पहले गीत को रिलीज़ किया गया था, तो हर दूसरे हनी के गीत की तरह इस गीत के प्रति भी दर्शकों के बीच एक उत्साह की लहर दौड़ पड़ी थी और यह भी उस वर्ष की शीर्ष सूची में जगमगा रहा था।
 
इतने सालों के बाद भी, यह गाना अब भी एक फिल्म में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह एक संगीतकार और गायक के रूप में हनी सिंह के कौशल को साबित करता है। वर्तमान में, हनी सिंह अपने नए एल्बम पर काम कर रहे हैं और इस एल्बम के लिए लगभग हर दिन 8 घंटे समर्पित कर रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »