29 Mar 2024, 21:16:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। ‘बारिश’ और ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ जैसे मधुर और भावपूर्ण गानों के बाद अब अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’ का तिसरा गाना ‘थोड़ी देर’ रिलीज किया गया। इससे पहले रिलीज हुए दो गानों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
 
‘थोड़ी देर’ गाने की शूटिंग दिल्ली में कई जगहों पर की गई है। इस गाने में अर्जुन और श्रद्धा की यात्रा को दर्शाया गया है कि किस तरह वह एक दूसरे के बारे में जानने लगते हैं और एक दूसरे के करीब आने लगते हैं।
 
इस गाने को फरहान सईद ने कंपोज किया है और श्रेया घोषाल ने इस गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है। मोहित सूरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, वहीं बालाजी मोशन पिक्चर्स, मोहित सूरी और चेतन भगत फिल्म के निर्माता हैं। अर्जुन और श्रद्धा कपूर की यह अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »