20 Apr 2024, 02:32:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘पहरेदार पिया की’ का पहला प्रोमो रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2017 11:52AM | Updated Date: Apr 27 2017 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ का पहला प्रोमो रिलीज किया गया है, इसमें तेजस्वी लाल रंग के लंहगे में नजर आ रही है। साथ में उनके लुक को रॉयल लुक देने के लिए रजवाड़ा लुक के ज्वैलरी को भी पहनाया गया है।
 
प्रोमो में दर्शक देखेंगे कि वह करवाचौथ का व्रत खोलती हुई नजर आ रही हैं। इस शो में दिया रतन की रक्षा करने के लिए उससे शादी करेगी। इस सीरियल से ‘स्वारागिनी’ शो की अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश वयांगकर दस साल के लड़के के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।
 
बता दें कि ‘पहरेदार पिया की’ एक 18 साल की लड़की की कहानी है जिसकी शादी नौ साल के बच्चे के साथ हो जाती है। इस धारावाहिक की कहानी फिल्म ‘लम्हें’ से बहुत मिलती जुलती है।
 
इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ‘स्वरागिनी’ में तेजस्वी का किरदार एक मारवाड़ी का था लेकिन ‘पहरेदार पिया की’ मैं तेजस्वी एक राजपूत रानी के गेटअप में नजर आ रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »