24 Apr 2024, 18:11:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'बिग बॉस' नहीं, इस टीवी शो के होस्ट बनने जा रहे हैं सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 10:30AM | Updated Date: Apr 26 2017 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलमान खान की पहचान टीवी पर्दे पर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के जरिए ही है। लेकिन इस बार वे किसी दूसरे रियलिटी शो का हिस्सा होंगे।
 
खबरे हैं कि सलमान सोनी टीवी के शो ‘दस का दम’ सीजन-3 को होस्ट करने वाले हैं। सोनी अपने इस शो को आठ साल बाद फिर लाने वाला है। इससे पहले हुए दो सीजन के होस्ट भी सलमान खान ही रहे हैं।
 
चर्चा है कि सोनी टीवी और सलमान के बीच जल्द ही शो को लेकर बातचीत पूरी होने वाली है। बताया जा रहा है कि इसी साल जुलाई में ये शो आॅनएयर हो सकता है। सलमान ने ‘दस का दम’ के जरिए ही टीवी पर्दे पर कदम रखा था। इस शो का पहला एपिसोड जून 2008 में टेलीकास्ट हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »