20 Apr 2024, 01:25:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

लड़कों से क्यों नहीं हो सकती मेरी बेटी आलिया की दोस्ती: सोनी राजदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2017 10:25AM | Updated Date: Apr 26 2017 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आलिया के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सोनी राजदान से सवाल किया गया तो उन्होंने सटीक जवाब देते हुए कहा कि उनकी बेटी भले ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं लेकिन उसे भी नॉर्मल लाइफ जीने का हक है।
 
दूसरी लड़कियों की तरह उसकी दोस्ती भी लड़कों से हो सकती है। ऐसे में इन बातों को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए। आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ द ईयर’ से साथ डेब्यू किया था।
 
इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की चर्चा होती रहती है। सोनी राजदान एक टीवी शो ‘लव का इंतजार’ से कमबैक कर रही हैं। सोनी का कहना है- आलिया को अपने काम से बेहद लगाव है और ऐसी बातों से उसके अच्छे काम से फोकस हटता है। वह किसके साथ कैसे समय बिताती है, यह उसकी अपनी पसंद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »