25 Apr 2024, 21:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अर्जुन कपूर को मराठी सिखाई है। श्रद्धा ने अर्जुन के साथ मोहित सूरी के निर्देशन में बनी हॉफ गर्लफ्रेंड में काम किया है। यह फिल्म इसी नाम से बनी चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित है।
 
मराठी मूल की श्रद्धा कपूर को अपनी भाषा और संस्कृति से खासा लगाव है और इसकी झलक फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के सेट पर देखने को मिली, जहां शूटिंग के दौरान श्रद्धा ने अपने सहकलाकार अर्जुन को मराठी सिखाई।
 
शूटिंग के दौरान जब भी श्रद्धा और अर्जुन को समय मिलता, श्रद्धा उन्हें मराठी सिखाने में जुट जातीं। श्रद्धा ने कहा, यह सच है कि मैंने अर्जुन को थोड़ी बहुत मराठी सिखाई है। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »