29 Mar 2024, 10:36:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

को-स्टार से लिंकअप की खबरों पर भड़के रजत टोकस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 1:28PM | Updated Date: Apr 25 2017 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एकता कपूर का सीरियल ‘चंद्र नंदिनी’ आजकल बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल सीरियल में चंद्रगुप्त मौर्य का रोल निभा रहे रजत टोकस और उनकी को-स्टार तनु खान की बढ़ती नजदीकियां इन दिनों सेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
 
चंद्र नंदिनी’ में तनु खान हेलेना के किरदार में नजर आ रही हैं। खबर के मुताबिक रजत और तनु हमेशा साथ-साथ समय बिताते नजर आते हैं। जैसे ही शूट के बीच ब्रेक मिलता है, वे दोनों एक दुसरे के साथ समय बिताने के लिए वैनिटी वैन में चले जाते हैं।
 
अफेयर की खबरों पर रजत ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इस बारे में सफाई दी है। रजत ने लिखा, मेरे लिए, साइबर बुलिंग जैसी कोई चीज नहीं है। किसी की निगेटिव खबरों पर इमोशनली चोट पहुंचती है, इससे बचना चाहिए।
 
मीडिया में कुछ भी खबरें आ रही हैं। मैं आसानी से प्रतिक्रिया कर सकता हूं और मानहानि का केस दर्ज करा सकता हूं। लेकिन यह सब व्यर्थ की बातें हैं। बता दें, रजत ने 2 साल पहले ही गर्लफ्रेंड सृष्टि से शादी की है।
 
दोनों की शादी 30 जनवरी 2015 में उदयपुर में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के लिए रजत की फैमिली ने पूरा एक महल 4 दिन के लिए बुक कराया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »