23 Apr 2024, 17:58:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

हरभजन ने पत्नी संग बिखेरा डांस परफॉर्मेंस का जलवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 9:53AM | Updated Date: Apr 20 2017 9:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। डांस रियालिटी शो ‘नच बलिए’ के सीजन 8 की शुरुआत हो चुकी है। यह शो अपनी शुरुआत के 3 हफ्तों के अंदर ही टीआरपी के मामले में टीवी के टॉप 10 सीरियल्स में जगह बना चुका है।
 
आईपीएल से फुर्सत निकालकर स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा भी इस शो में हिस्सा लेने पहुंचे। हरभजन और गीता अपनी बेटी हिनाया को भी शो के सेट पर लेकर पहुंचे। उन्होंने नच बलिए के सेट पर अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ डांस किया।
 
डांस के दौरान दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली। उनकी बेटी हिनाया बेहद क्यूट नजर आ रही थीं। हरभजन बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा के साथ भी डांस किया।
 
हरभजन के आने पर शो के सेट को क्रिकेट की पिच की तरह बना दिया गया जहां शो में हिस्सा ले रहे कलाकारों ने उनके साथ मिलकर खूब मस्ती की। कॉमेडियन भारती भी हरभजन के साथ डांस करते हुए दिखीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »