25 Apr 2024, 10:22:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ब्वॉयफ्रेंड से सगाई करने को लेकर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्‍यों

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2017 5:33PM | Updated Date: Apr 19 2017 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई‍ दिल्‍ली। काफी समय से आ रही सोनाक्षी सिन्हा और उनके ब्वॉयफ्रेंड बंटी सचदेह की सागई की खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अपने रिलेशनशिप के बारे में बताते हुए सोनाक्षी ने कहा है कि ये सब अफवाहें हैं ऐसा कुछ नहीं हुआ है। 
 
हाल हा में 'बॉम्बे टाइम्स' को इंटरव्यू देते समय सोनाक्षी सिन्हा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा "इस बारे में कहने के लिए मेरे पास कुछ नहीं है। इस बारे में मैं तब ही बात करूंगी जब कमेंट करने के लिए मेरे पास कुछ होगा। जब मुझे सगाई करनी होगी तो मैं कर लूंगी, मेरे पेरेंट्स भी सगाई के लिए मुझ पर कोई दबाव नहीं बना रहें हैं।" 
 
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है इस साल सोनाक्षी सिन्हा के घर शहनाई बज सकती है। फिल्मों की बात करें तो फिलहाल सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म 'नूर' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाली हैं। साथ वो 'नच बलिये' शो में पहली बार जज के रूप में भी सामने आई हैं।
 
सोनाक्षी और उनके ब्वॉयफ्रेंड बंटी करीब एक साल से साथ है, बता दें अभी तक दोनो ने अपने रिलेशन के बारे में कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया है लेकिन अक्सर दोनो को साथ समय बिताते देखा जा सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »