19 Mar 2024, 15:52:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

कपिल और सोनी चैनल ने ढूंढ लिया सुनिल ग्रोवर का ऑप्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2017 10:12AM | Updated Date: Mar 30 2017 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा से हुए झगड़े के बाद सुनिल ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा' शो से दूरी बनाई हुई है। पिछले दो हफ्तों से चल रहे विवाद का सबसे बुरा असर शो की लोकप्रियता पर पड़ा है।
 
सुनील के अलावा शो के कलाकर अली असगर, चंदन प्रभाकर और सुगंधा मिश्रा ने भी शो का विरोध किया। सोनी चैनल ने सुनील की जगह दूसरे कलाकार का ऐलान कर दिया है।
 
कपिल के शो में पुरानी टीम से केवल कीकू शारदा हैं। सोनी चैनल ने नए कालाकर की जानकारी ट्वीट कर के देते हुए लिखा, जल्‍द ही इस शो से एक नया कालाकर जुड़ने वाला है।
 
खबरों की मानें तो 'द कपिल शर्मा शो' में कॉमेडी किंग जॉनी लिवर की बेटी जैमी लिवर दर्शकों को हंसाती नजर आएंगी। बुधवार को सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई थी कि जल्‍द ही शो से नया कलाकार जुड़ने वाला है। सूत्रों के अनुसार जैमी बुधवार को कपिल शर्मा के शो के शूटिंग के दौरान वहीं मौजूद थी और उन्‍होंने शूटिंग भी की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »