19 Mar 2024, 10:21:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को कुशाल टंडन ने कहा खाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2017 4:44PM | Updated Date: Mar 29 2017 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बिग बॉस सीजन 7 के हॉट कपल गौहर खान और कुशाल टंडन के ब्रेकअप को लंबा वक्त हो गया है। दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। तभी तो 28 मार्च को कुशाल के जन्मदिन पर गौहर ने सभी गिले-शिकवे भुलाकर कुशाल को जन्मदिन की बधाई दी।
 
गौहर ने ट्विटर पर लिखा, ‘’हैप्पी बर्थडे कुशाल… भगवान तुम पर अपना आशीर्वाद हमेशा बनाए रखे। चाहे तुम कितने ही बड़े क्यों ना हो जाओ, अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखना। कितने बड़े ही क्यों न हो जाएं।‘’ गौहर के ट्वीट का कुशाल ने जवाब दिया और शुक्रिया कहते हुए लिखा, ‘’धन्यवाद रूबीना उर्फ खाला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »