20 Apr 2024, 12:36:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

प्रत्युषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म रिलीज करेंगी काम्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2017 10:47AM | Updated Date: Mar 28 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी रिलीज करने वाली हैं। काम्या इस फिल्म को प्रत्युषा की पहली डेथ एनिवर्सरी पर एक अप्रैल को ऑनलाइन रिलीज करेंगी।
 
इस शॉर्ट फिल्म का नाम है ‘हम कुछ कह ना सके’। यह आखिरी शॉर्ट फिल्म है जो सुसाइड से करीब डेढ़ महीने पहले प्रत्युषा बनर्जी ने शूट किया था। इस फिल्म में प्रत्युषा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें उनकी असली जिंदगी की एक झलक भी देखने को मिलेगी।
 
यह फिल्म दिल टूटने और डिप्रेशन को लेकर बनाई गई है। काम्या पंजाबी ने इस बारे में बात करते हुए बताया है, यह फिक्शन फिल्म है, लेकिन इस कहानी में वही दिखाया गया है जिससे प्रत्युषा असली जिंदगी में जूझ रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »