20 Apr 2024, 06:24:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सीएम योगी को लेकर ट्विंकल खन्ना ने ये क्या कह दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2017 10:40AM | Updated Date: Mar 26 2017 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस-लेखक ट्विंकल खन्ना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा- उन्हें ऐसे आसन करने की जरूरत है जो उनकी गैस निकालने में मदद कर सकें। ट्विंकल ने योगी के लिए यह बयान उनके महिला सुरक्षा वाले बयान के बाद दिया। इंडिया टुडे वुमेन सम्मिट में ट्विंकल ने कहा- वह फैशन बदल रहे हैं। बल्कि मैंने तो यह भी ट्वीट किया है कि एशियन पेंट्स को इस सीजन के लिए एक नए रंग की घोषणा कर देनी चाहिए। आकर्षक भगवा और वह भी इस टैगलाइन के साथ- ऑरेंज अब नया ब्राउन है। मालूम हो कि महिला सशक्तिकरण और फेमिनिज्म का मुद्दा ट्विंकल के दिल के काफी करीब है जिन्होंने हाल ही में अपने कॉलम में काम करने की जगहों पर महिलाओं का शोषण किए जाने को लेकर लेख लिखा था।

ट्विंकल के पति अक्षय कुमार ने इवेंट में उनके द्वारा कही गई बातों का समर्थन किया है। हाल ही में अरुणाभ के एक अखबार को दिए बयान की तीखी आलोचना करते हुए टविंकल ने लिखा है कि कामकाजी जगहों पर “सेक्सी” शब्द का प्रयोग तभी किया जा सकता है जब लड़की स्ट्रीपर हो और आप उसके पिंप (दलाल) हों और स्टेज पर जाने से पहले आप उसका उत्साह बढ़ाना चाहते हों। अरुणाभ ने एक अखबार से कहा था कि वो हेट्रोसेक्सुअल हैं और उन्हें कोई लड़की सेक्सी लगती है तो वो उसे सेक्सी कहते हैं और क्या किसी महिला की तारीफ करना गलत है?
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »