24 Apr 2024, 08:31:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

हैरी पॉटर की हीरोइन ने कुछ इस अंदाज में किया होली विश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2017 11:39AM | Updated Date: Mar 11 2017 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉस एंजिलिस। बॉलीवुड स्टार्स से भारत के लोगों को त्योहार पर शुभकामनाएं मिलना आम बात है, लेकिन किसी हॉलीवुड स्टार से होली की विश मिलना एक अलग बात है। यूट्यूब पर एम्मा वाटसन ने अपने भारतीय फैंस को होली की शुभकामनाएं दी है।
 
साथ ही फैंस से अपनी फिल्म ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ देखने की अपील की है। एक्ट्रेस डिज्नी की फिल्म ‘ब्यूटी एंड बीस्ट’ में डैन स्टीवेंस के साथ मुख्य किरदार निभा रही हैं। अपने मैसेज में एक्ट्रेस कहती हैं ‘‘नमस्ते इंडिया।
 
आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। इस मार्च अपने पास के सिनेमाघरों में ‘ब्यूटी एंड बीस्ट’ को देखना ना भूलें।’’ एक सूत्र ने बताया कि एम्मा को पता है कि उनका भारत में एक बहुत बड़ा फैन बेस है।
 
जिनके पास तक पहुंचने की वे कोशिश कर रही हैं। इसी वजह से उन्होंने होली के मौके को उन सभी फैंस के साथ कनेक्ट करने के बारे में सोचा और उनके लिए एक स्पेशल वीडियो बनाया है। यह फिल्म 17 मार्च को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »