20 Apr 2024, 00:23:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऐश्वर्या को सोशल नेटवर्किंग साइट पर आने से रोक रहे हैं अभिषेक !

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2017 11:58AM | Updated Date: Feb 25 2017 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स आजकल सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से इंटरेक्ट करते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन कुछ सितारें ऐसे हैं जो अभी भी सोशल साइटस पर एक्टिव नहीं हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा कंगना, सैफ अली खान, करीना कपूर जैसे कुछ नाम हैं जो अभी इस माध्यम पर फिल्म प्रमोशन को लेकर उतना एक्टिव नहीं हैं।

सूत्रों के मुताबिक फैंस से जुड़ने के लिए ऐश्वर्या ट्विटर और फेसबुक पर आना चाहती हैं। लेकिन अभिषेक बच्चन उनको ऐसा नहीं करने दे रहे हैं। वैसे अभिषेक बच्चन खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं और अक्सर पोस्ट्स भी करते रहते हैं।

बता दें कि जूनियर बच्चन इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि ऐश्वर्या सोशल मीडिया का प्रैशर झेल पाएंगी क्योंकि कई बार यहां स्टार्स पर ट्रोल भी किया जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »