28 Mar 2024, 17:36:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्म ‘वांटेड’ में सलमान खान के साथ रोमांस करने वाली एक्ट्रेस जल्द वापसी करने वाली है। जी हां हम क्यूट एक्ट्रेस आयशा टाकिया की बात कर रहे हैं। आयशा सात साल के लंबे गैप के बाद अब वापसी की तैयारी कर रही हैं। आयशा ने दिसंबर में एक म्यूजिक वीडियो शूट किया था। इसे अमित मिश्रा ने गाया है।
 
फिलहाल इस गाने की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है। यह पहली बार है जब साल 2013 में मां बनने के बाद आयशा प्रोफेशनली कैमरे के सामने आई हैं। इस गाने की शूटिंग साउथ मुंबई में हुई थी। क्रिसमस के करीब शूट किया गया यह वीडियो फिलहाल एडिंटिंग टेबल पर है। प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, इस वीडियो को शूट करने में हमें दो दिन लगे।
 
कॉस्ट्यूम में मदद के लिए आयशा ने अपनी मां फरीदा से भी मदद ली थी। उन्होंने बताया कि शूटिंग में आयशा का बेटा मिखैल भी मौजूद था। क्रिसमस के दिन भी शूटिंग हो रही थी इसलिए उस दिन वह सेट पर सैंटा क्लॉज बन कर आया था। इस प्रोजेक्ट के लिए आयशा को मनाने वाले डायरेक्टर लवली सिंह ने बताया, आयशा को इस प्रोजेक्ट के लिए राजी करने में हमें काफी मेहनत करनी पड़ी।
 
वह अभी एक्टिंग आॅफर्स लेने के लिए समय निकाल रही हैं। वह कुछ ठोस और बढ़िया काम करना चाहती हैं। वह अब एक मां भी हैं और यह जिम्मेदारी उनके लिए पहले नंबर पर है। वह हमारे प्रोजेक्ट के लिए इसलिए मान गईं क्योंकि यह केवल दो दिन का शूट था। बता दें कि लवली सिंह ने अपने भाई राहुल के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को संभाला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »