29 Mar 2024, 02:18:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेत्रहीन लड़कियों के ‘ब्यूटी पीजेंट’ में चीफ गेस्ट बनेंगे जॉन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2017 10:40AM | Updated Date: Feb 22 2017 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जॉन अब्राहम को उनके विनम्र स्वभाव के लिए जाना जाता है। जॉन जल्द ही एक ब्यूटी पीजेंट में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचेंगे। यह ब्यूटी पीजेंट आम ब्यूटी कॉन्टेस्ट से काफी अलग है क्योंकि इसमें ब्लाइंड लड़कियां हिस्सा लेंगी।
 
‘प्रिंसेस इंडिया’ नाम के इस कार्यक्रम का आयोजन इंटरनेशनल वूमेन्स डे पर किया जाएगा। इस ब्यूटी पीजेंट का आयोजन ‘नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड’ और ब्लाइंड ड्रीम एनजीओ के संस्थापक समीर मंसूरी ने किया है।
 
बता दें कि समीर मंसूरी खूद भी जन्म से देख नहीं सकते हैं। समीर ने बताया कि वह लोग जॉन अब्राहम के अलावा किसी दूसरे के बारें सोच ही नहीं सकते थे।
 
समीर ने बताया कि जॉन ने इस कार्यक्रम में आने के लिए एक घंटे का समय निकाला है और वह विनर को क्रॉउन भी देंगे। वहीं समीर ने बताया कि उन्हें ब्लाइंड लड़कियों के लिए आयोजित होने वाले इस ब्यूटी पीजेंट के बारें में पता चला तो वह काफी खुश हुए।
 
जॉन ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा आइडिया है, इससे उन सभी लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि इस ब्यूटी पीजेंट में हिस्सा लेने वाली दो लडकियां हैं जिनमें से एक लड़की ने अपनी कविता की किताब पब्लिश की है।
 
वहीं ज्यो ति मलिक नाम की लड़की ने अपनी एक वेबसाइट लांच की है। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली सभी लड़कियों को अपने टैलेंट को आगे लाने के लिए एक प्लेटफार्म मिलेगा। वहीं अभिनेत्री भाग्यश्री इस पीजेंट में की जज होंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »