25 Apr 2024, 05:36:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। गुजरते समय के साथ बॉलीवुड के सितारे बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए नए-नए रास्तों की तलाश करते हैं और ऐसा लगता है कि रिचा चड्ढा भी जल्द ही इन सितारों के नक्शे कदम पर चलेंगी।
 
समाजिक समस्याओं, विशेष तौर पर महिलाओं से संबंधित समस्याओं के प्रति हमेशा मुखर रहने वाली और समर्थन करने वाली यह अभिनेत्री आगामी खेल टूनार्मेंट में महिला हॉकी टीम का समर्थन करती हुई नजर आएंगी।
 
इस टूनार्मेंट का आयोजन गर्मियों के दिनों में बेंगलुरु और नई दिल्ली में किया जाएगा। इस बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन रिचा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘मैं अपनी टीम को लेकर बेहद उत्साहित हूं और महिला हॉकी टूनार्मेंट के लिए काम कर रही हूं।
 
आगे की घटनाओं के बारे में हम आपको जल्द ही बताएंगे।’’ गौरतलब है कि हाल के दिनों में स्पोर्ट्स इवेंट और स्पोर्ट्स टीम में निवेश करना और इसका चेहरा बनना बॉलीवुड सितारों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है।
 
चाहे क्रिकेट हो या मार्शल आर्ट, हर तरह के खेल को आजकल बॉलीवुड का जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने सुपर फाइट लीग के एक टीम का समर्थन करने की घोषणा की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »