18 Apr 2024, 20:06:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

बचपन से राजकुमारी बनना चाहती थी: कृतिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 11:17AM | Updated Date: Feb 17 2017 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री कृतिका कामरा का कहना है कि वह बचपन से राजकुमारी बनना चाहती थीं और राजकुमारी की तरह रहना चाहती थीं।

एक्ट्रेस अपने आने वाले टीवी शो ‘प्रेम या पहेली-चंद्रकांता’ में लीड रोल निभा रही हैं। कृतिका ने एक बयान में कहा, ‘‘बचपन से मैं हमेशा राजकुमारी की तरह रहना और राजकुमारी बनना चाहती थी और आज मैं इसे साकार करने में सक्षम हो गई हूं।’’

लाइफ ओके पर प्रसारित होने जा रहा यह शो देवकीनंदन खत्री के मशहूर उपन्यास ‘चंद्रकांता’ पर आधारित है। लेकिन इस बार इसे अलग नजरिए से दर्शाया जाएगा। अभिनेत्री का कहना है कि कोशिश करने से ही सपने सच होते हैं। कृतिका के मुताबिक, सपना सच होने के उत्साह को वह शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »