24 Apr 2024, 07:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख को ‘यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार’ प्रदान करेंगी रेखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2017 11:15AM | Updated Date: Feb 17 2017 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबर्इ। दिग्गज अभिनेत्री रेखा और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव इस माह के अंत में सुपरस्टार शाहरुख खान को यश चोपड़ा स्मृति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
 
दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा की स्मृति में शुरू इस पुरस्कार समारोह के चौथे संस्करण के आयोजन में शाहरुख को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन 25 फरवरी को होगा।
 
सिनेमा जगत के कई क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए यह सम्मान प्रस्तुत किया जाता है। पिछले दो दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा शाहरुख ने यश चोपड़ा की ‘वीर-जारा’, ‘जब तक है जान’, ‘डर’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
 
इस पुरस्कार के लिए निर्णायक मंडल में पामेला चौपड़ा, हेमा मालिनी, बोनी कपूर, अनिल कपूर, सिमी ग्रेवाल और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे सितारे शामिल हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »