19 Apr 2024, 08:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

‘वो अपना सा’ से वापसी करेंगी दिशा परमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 10:11AM | Updated Date: Jan 21 2017 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा’ की पंखुड़ी यानी की दिशा परमार जल्द ही छोटे पर्दे पर जबरदस्त वापसी करने जा रही हैं। जी हां, दिशा परमार के नए धारावाहिक ‘वो अपना सा’ की पहली झलक क्रिसमस के मौके पर सामने आ चुकी है।
 
दिशा परमार इस धारावाहिक में दूसरी पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। दिशा परमार के अलावा शो में रिधि डोगरा और सुदीप साहिर मुख्य भूमिका में हैं।
 
सूत्रों की मानें तो शो जल्द ही जीटीवी पर प्रसारित होने वाला है। ‘वो अपना सा’ धारावाहिक करण जौहर निर्मित फिल्म ‘वी आर फैमिली’ पर आधारित है, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निर्देशित की थी।
 
जनवरी महीने में शुरू होने वाले इस धारावाहिक में दिशा परमार स्टेप मॉम की भूमिका में होंगी और शो का निर्माण सिद्धार्थ मल्होत्रा करने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »