24 Apr 2024, 20:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जंगली बिल्ली प्रियंका चोपड़ा भले ही इस समय हॉलीवुड में बिजी रहती हों लेकिन आज भी बॉलीवुड उनका दीवाना है।

भारत में उनके फैंस की तादात हर दिन बढ़ती जा रही है और लगातार लोगों के दिलों नें प्रियंका चोपड़ा के लिए चाहत बढ़ रही है। इसी लिस्ट में एक नया नाम भी जुड़ गया है और वो नाम है बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का। जी हां, हाल में ही सिद्धार्थ ने मीडिया से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है।

सिद्धार्थ ने पिछले महीने ही प्रियंका चोपड़ा के साथ शकुन बत्रा का एक कमर्शियल एड शूट किया था। उस पर बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया, वो शकुन को पहले से जानती थीं, जब मैं सेट पर पहुंचा तो सब लोग हंसी-मजाक कर रहे थे।

वे उस दिन काफी बिजी थीं लेकिन प्रियंका उतने बिजी शेड्यूल के साथ अपनी हॉलीवुड टीम को भी हैंडल कर रही थीं। यह बहुत ही कमाल की बात थी, उनको वो सब करते देखना बहुत ही अच्छा था।’ सिद्धार्थ ने जिस तरह से प्रियंका की तारीफ की है उससे लगता है कि वो जंगली बिल्ली के कायल हो गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »