24 Apr 2024, 14:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। संजय दत्त की बायोपिक में अनुष्का शर्मा भी काम करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का फिल्म में गेस्ट अपियरेंस देने वाली हैं।
 
अनुष्का को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और यही वजह है कि उन्होंने इस रोल के लिए फिल्म पीके के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को फिल्म में कैमियो करने के लिए हां किया है।
 
फिल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है और इसमें 4 से 5 दिन तक लगेगें।
 
सूत्रों के मुताबिक फिल्म में अनुष्का का रोल वैसे तो छोटा है लेकिन यह काफी दमदार रोल होगा। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फिल्म में अनुष्का का रोल क्या होगा। संजय दत्त की रियल लाइफ में कई ऐक्ट्रेसेज का नाम शामिल रहा है। यह भी फिल्म का एक जरूरी हिस्सा होगा।
 
यही देखते हुए कयास लग रहे हैं कि अनुष्का किसी ऐसी ऐक्ट्रेस का रोल कर सकती हैं, जिसके साथ संजू बाबा के अफेयर की खबरें चली हों।बता दें कि सोनम कपूर को भी इस फिल्म में लिया गया है। यह फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »