20 Apr 2024, 16:18:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सूरज पंचोली के साथ काम नहीं करना चाहती है पूजा हेगड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2017 11:02AM | Updated Date: Jan 2 2017 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े सूरज पंचोली के साथ काम करना नहीं चाहती है। पूजा  ने इस वर्ष प्रदर्शित आशुतोष गोवारिकर की फिल्म मोहनजोदारो से ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। पूजा  ने अपनी आगामी फिल्म में सूरज पंचौली के साथ काम करने से इंकार कर दिया है। चर्चा है कि पूजा बॉलीवुड के ए लिस्ट सितारों के साथ ही काम करेगी और सूरज ए लिस्ट सितारों में नहीं आते हैं।
 
चर्चा है कि  पूजा को  फिल्म 'अल्ला के बंदे' का ऑफर मिला था। इस फिल्म को फारुख कबीर निर्देशित करने जा रहे हैं। पूजा ने दक्षिण की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने वहां के युवा और चर्चित सितारों जैसे अल्लू अर्जुन, पवन कल्याण, महेश बाबू आदि के साथ सुपर हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वह दक्षिण में अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म कर रही हैं। यह फिल्म आगामी वर्ष प्रदर्शित होने वाली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »