25 Apr 2024, 16:32:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अंतरराष्टीय स्तर की फिल्म में काम करेंगे शाहरूख-रणबीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2016 12:33PM | Updated Date: Nov 18 2016 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और रॉकस्टार रणबीर कपूर अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरूख के साथ स्क्रीन साझा करने के बाद रणबीर अब उनके साथ एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना में काम करते नजर आ सकते हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरूख ने ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक शुदा पति की भूमिका निभाई थी, जबकि रणबीर उनके प्रेमी की भूमिका में थे।
 
चर्चा है कि शाहरूख और रणबीर को  रूसी प्रोड्यूसर एलेक्जे पेट्रहिन ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना 'वीआईवाई: जर्नी टू इंडिया' के लिए संपर्क किया है। फिल्मकार  का कहना है कि उन्होंने शाहरूख को मुख्य भूमिका और को-प्रोडक्शन के लिए संपर्क किया है।
 
दूसरे अभिनेता रणबीर हैं, जिनसे संपर्क किया गया हैं। हम दोनों को साथ लाना चाहते हैं।ये अंतरराष्ट्रीय फÞल्मि बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी, जिसका बजट लगभग 40 मिलियन डॉलर रखा  गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »