29 Mar 2024, 02:25:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। धनुष ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत आनंद एल राय निर्देशित फिल्म रांझना से की थी। इसके बाद धनुष ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म शमिताभ में काम किया। चर्चा है कि धनुष अब आनंद एल राय की फिल्म में शाहरूख के साथ काम करते नजर आ सकते हैं।
 
आनंद एल राय की फिल्म में शाहरूख़ बौने के किरदार में दिखाई देंगे। शाहरूख़ इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। धनुष के इस फिल्‍म में काम करने की चर्चा हो रही है। धनुष आनंद एल राय के पसंदीदा कलाकारों में से एक हैं। हिंदी दर्शकों में धनुष को लोकप्रिय बनाने में आनंद एल राय की फÞल्मि रांझणा की भूमिका अहम रही है।
 
बताया जाता है कि जब उन्हें आनंद ने अपनी नई फिल्‍म में एक किरदार निभाने के लिए कहा तो वह तैयार हो गए। धनुष भी इस फÞल्मि को लेकर उत्साहित हैं।इस फिल्‍म के लिए कुछ दिनों से धनुष मुंबई आना-जाना कर रहे हैं।
 
हालांकि अभी तक धनुष के किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। कहा जा रहा है कि वह फÞल्मि में स्पेशल अपीयरेंस में हो सकते हैं। आनंद एल राय की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »