23 Apr 2024, 23:04:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अदनान सामी ने की इंडियन आर्मी की तारीफ, भड़क गए पाकिस्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2016 9:56AM | Updated Date: Oct 1 2016 9:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सर्जिकल स्ट्राइक के समर्थन में पाकिस्तानी मूल के अदनान सामी ने जो ट्वीट किया, उस पर उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा है।

दरअसल सामी ने ट्विटर पर भारतीय सेना को बधाई दी थी। हालांकि उन्होंने इसमें पाकिस्तान का कहीं नाम नहीं लिया था। अदनान का यह ट्वीट आते ही उनके पाकिस्तानी फैंस जैसे बौखला गए। इसके बाद वे अदनान के खिलाफ ट्वीट पर ट्वीट करने लगे।

इसके बाद अदनान ने ट्वीट किया, पाकिस्तानी मेरे पहले ट्वीट से नाराज हैं। उनका गुस्सा दर्शा रहा है कि आतंकवाद और पाकिस्तान एक ही हैं। अदनान सामी मूल रूप से पाकिस्तान से हैं लेकिन साल 2015 में उन्हें भारत की नागरिकता मिल गई थी और वह अब भारत के नागरिक हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »