24 Apr 2024, 20:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रद्धा कपूर का खुलासा - मेरे दिल में है ये अभिनेता...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2020 1:01PM | Updated Date: Feb 20 2020 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्‍होंने कई राज खोले। श्रद्धा कपूर ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को इंटरव्यू दिया। इस बीच श्रद्धा ने अपनी चाहत कबूल करते हुए उस एक्टर का नाम भी बता दिया जिसकी उनके दिल में ख़ास जगह है। वह एक्टर जोशीला है और टैलेंट से भरा हुआ है। श्रद्धा जिस एक्टर के करीब हैं वह वरुण धवन  हैं।
 
श्रद्धा से जब वरुण संग उनके रिलेशन पर सवाल किया गया तो उन्होनें कहा-"मेरे दिल और जिंदगी में वरुण की बेहद ख़ास जगह है। मैं बचपन से उसे जानती हूं, जब आप किसी ऐसे के साथ काम करें जिसके साथ आपका ख़ास रिश्ता है तब वह एहसास भी बहुत ख़ास बन जाता है। श्रद्धा ने आगे बताया-"वरुण पहले जैसा था आज भी वैसा ही है, ये उसकी सबसे बेमिसाल खूबी है। वो ज़मीन से जुड़ा हुआ है और हमेशा मेरे लिए तत्पर रहता है।" बता दें कि वरुण ने एक रेडियो शो के दौरान बताया था कि श्रद्धा और उनकी लव स्टोरी कभी थी भी तो 8-9 साल की उम्र में थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »