29 Mar 2024, 13:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाने की घोषणा की है। बॉलीवुड में काफी लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि रितेश, छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्म प्लान कर रहे हैं। रितेश ने इस बारे में घोषणा कर ही दी।रितेश देशमुख ने शिवाजी को लेकर ट्रिलॉजी फÞल्मि छत्रपति शिवाजी बनाने की जानकारी दी है। इस प्रोजेक्ट में उनका साथ सैराट जैसी फÞल्मिों को डायरेक्टर करने वाले नागराज मंजुले देंगे। रितेश अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया।
 
उन्होंने लिखा कि आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। शिवाजी की इस ट्रिलॉजी फÞल्मि के साथ अजय-अतुल भी जुड़े हुए हैं। यह फिल्म पैन इंडिया द्वारा 2021 में रिलीज की जाएगी। शिवाजी की भूमिका कौन निभाएगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि रितेश ही शिवाजी का रोल अदा करेंगे। इस फिल्म को मराठी और हिंदी में बनाया जाएगा। वहीं, निर्देशक नागराज ने इस फल्मि के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट से जानकारी दी।
 
उन्होंने लिखा,‘‘शायद, इसे एक सपने की दहलीज पर खड़े होना कहते हैं.... आज राजा शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर रितेश देशमुख और अजय-अतुल के साथ घोषणा करते हुए बहुत खुशी हुई।  इससे पूर्व भी रितेश ने इस फÞल्मि की चर्चा की थी। उन्होंने कहा था,‘‘मराठी फिल्मों में लंबे समय से अच्छा कंटेंट आ रहा है। उन्होंने कई प्रशंसा और पुरस्कार भी जीते हैं। शिवाजी पर बन रही फÞल्मि पर टीम कड़ी मेहनत कर रही है। महान मराठा योद्धा की भूमिका निभाने में एक निश्चित गर्व है। यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »