29 Mar 2024, 16:30:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवड तक जाने माने ऐक्टर कमल हासन की फिल्म 'हे राम' की रिलीज के मंगलवार यानी 18 फरवरी को 20 साल पूरे हो गए हैं। कमल हासन अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं और सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहकर अपनी बात कहते हैं। उन्होंने फिल्म हे राम से जुड़ा एक ट्वीट किया है। कमल हासन ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'हे राम के 20 साल हो गए हैं। हमें खुशी है कि हमने फिल्म को समय पर बनाया।

दुख इस बात का है कि फिल्म में जिस आशंका और चेतावनी के बारे में बताया गया है वो सच हो रही हैं। हमें इन चुनौतियों को इस देश के सामंजस्य के लिए बढ़ाना होगा और हम ऐसा करेंगे। हम होंगे कामयाब'। पीरियड ड्रामा 'हे राम' की बात करें तो इस फिल्म से कमल हासन डायरेक्शन में डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी में भारत के विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »