28 Mar 2024, 15:12:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिग्गज अदाकारा रेखा जहां कहीं भी जाती हैं सारी लाइमलाइट लूट लेती हैं। हाल ही में मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने अपना एनुअल कैलेंडर लॉन्च किया। इस दौरान रेखा से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए।  रेखा की कांजीवरम साड़ी काफी मशहूर है। वो अक्सर गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आती हैं। रेखा ने इस बार कांजीवरम साड़ी नहीं बल्कि व्हाइट और गोल्डन कलर की सिल्क साड़ी कैरी की। साथ ही उन्होंने मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज पहनी थी।
 
फंकी ईयररिंग्स के साथ रेड लिप्स्टिक रेखा पर खूब जच रहे थे। रेखा ने गोल्डन कलर का पर्स कैरी किया। डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च के मौके पर विद्या बालन भी नजर आईं। विद्या ने ग्रे कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने फोटोग्राफ के साथ कैमरे के सामने पोज दिए। इस दौरान विद्या ने खूब मस्ती भी की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »