29 Mar 2024, 10:43:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'रोमांटिक किंग' बन गए बॉलीवुड के ये मशहूर अभिनेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 26 2020 2:17AM | Updated Date: Jan 26 2020 2:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शशि कपूर, राजेश खन्ना, ऋषि कपूर से शाहरुख खान और रणवीर सिंह तक, बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों और चॉकलेटी हीरोज का दौर वर्षों से चला आ रहा है। खास बात यह है कि ऐसे स्टार्स की बाकी ऐक्टर्स के मुकाबले काफी फैन फॉलोइंग होती है, खासकर लड़कियों के बीच और इस लिस्ट में इंडस्ट्री के लेटेस्ट हार्टथ्रोब कार्तिक आर्यन का भी नाम जुड़ता जा रहा है। भले ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री आए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ हो लेकिन उन्होंने लुक्स, स्टाइल, अपने नेचर और फिल्मों में डायलॉग डिलीवरी के जरिए अच्छी-खासी फीमेल फॉलोइंग बना ली है। कुछ साल पहले तक रणबीर कपूर और रणवीर सिंह ने यह जगह बना रखी थी।
 
रणबीर कपूर को इंडस्ट्री में लंबा अरसा हो गया और अब खबरें हैं कि वह आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं। दूसरी तरफ, रणवीर जिनकी लड़कियां दीवानी थीं, उन्होंने भी दीपिका पादुकोण से शादी कर ली। ऐसे में अब गर्ल्स वाला फैन बेस कार्तिक तिवारी उर्फ कार्तिक आर्यन पर शिफ्ट हो गया है। लड़कियां उनकी किस कदर दीवानी हैं, यह उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से भी समझा जा सकता है। उनके एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कॉमेंट्स आते हैं।  कार्तिक की इस पॉप्युलैरिटी की सबसे बड़ी वजह उनका क्यूट लुक है। फैंस खासकर लड़कियां उनकी पर्सनैलिटी, उनके गाल पर पड़ते डिंपल्स को बेहद पसंद करती हैं।
 
फिल्मों में भी वह बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं और स्क्रीन पर उन्हें देखते ही वे हूटिंग शुरू कर देती हैं। ऐसे कई वीडियोज सामने आ चुके हैं जिनमें लड़कियां कार्तिक की क्यूटनेस की बात करती नजर आती हैं। बॉलीवुड में लंबे वक्त से नेपोटिजम की बहस छिड़ी हुई है। आम धारणा भी यही है कि फिल्म इंडस्ट्री में वही लोग आगे जा पाते हैं जिनका फिल्मी बैकग्राउंड या सॉर्स होता है। कार्तिक इस मामले में अलग हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से ताल्लुक रखने वाले कार्तिक स्मॉल टाउन ब्वॉय हैं और यह भी एक बड़ी वजह है कि लोग उनसे आसानी से कनेक्ट कर पाते हैं। इसकी झलक उनकी 'लुका छिपी' और 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों में भी देखने को मिलती है।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने कहा कि वह सिंगल हैं। फीमेल ऐक्टर्स उन्हें अटेंशन देती हैं तो वह ब्लश करते हैं। वह कहते हैं कि वह सच्चा वाला प्यार ढूंढना चाहते हैं और शादी में विश्वास रखते हैं। कार्तिक कहते हैं कि वह ऐसे शख्स हैं जो प्यार में पड़ना चाहते हैं और फिर उसी से शादी भी करना चाहते हैं। ऐसे में वे लड़कियां जो 'वन वुमन मैन' की इच्छा रखती हैं, उनके लिए सच्चे प्यार का कार्तिक सटीक उदाहरण हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »