29 Mar 2024, 01:01:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री एवं पूर्व मिस इंडिया नम्रता शिरोड़कर बुधवार को 48 वर्ष की हो गयी। नम्रता का जन्म 22 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर मॉडल की। नम्रता शिरोड़कर की दादी मीनाक्षी शिरोड़कर मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थी। उनकी बहन शिल्पा शिरोड़कर ने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नम्रता शिरोड़कर ने वर्ष 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीता। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत पूरब की लैला, पश्चिम का छैला से की।
 
फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने भी काम किया था लेकिन यह फिल्म प्रदर्शित नहीं हो सकी। वर्ष 1998 में नम्रता की पहली फिल्म जब प्यार किसी से होता है प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में नम्रता ने सलमान खान के अपोजिट काम किया। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। वर्ष 1998 में ही नम्रता की मेरे दो अनमोल रतन और हीरो हिंदुस्तानी जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी हालांकि दोनों फिल्में टिकट खिड़की पर नकार दी गयी। वर्ष 1999 में उनकी एक और सुपरहिट फिल्म कच्चे धागे प्रदर्शित हुई। फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »