29 Mar 2024, 11:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मकान मालिक ने कह दी ये बात, तो इस अभिनेता ने कर दी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 1:20AM | Updated Date: Jan 21 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुशांत सिंह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में थे। फिलहाल वे रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ लिव-इन में रह रहे हैं। सुशांत पिछले कुछ समय से रिया चक्रवर्ती के साथ उनके घर पर रहे हैं। मगर रिया को इस वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
 
दरअसल रिया जिस मकान में रहती हैं उसके मकान मालिक को इस बात से आपत्ति है कि वे किसी के साथ रूम में रह रही हैं जबकी अपार्टमेंट के नियमों के अनुसार उसमें सिर्फ एक शख्स ही ठहर सकता है। ऐसे में कपल ने नया घर ढूंढना भी शुरू कर दिया है जहां दोनों साथ में रह सकें। ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ मकान मालिकों को किराएदारों के महमानों का ज्यादा दिनों तक ठहर जाना पसंद नहीं आता। ऐसा ही इस केस में भी देखने को मिल रहा है। सुशांत और रिया अपने लिए ना घर ढूंढ़ रहे हैं ताकि वे बिना किसी बाधा के आराम से साथ रह सकें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »