17 Apr 2024, 02:09:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फटे कपडों में मम्मी के साथ क्लीनिक पर दिखीं यह अभिनेत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:09AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। रणबीर और आलिया फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है, इसकी एडिटिंग पर काम चल रहा है। फिल्म की रिलीज का साल 2020 है। रणबीर और आलिया की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अभिनेता नागार्जुन भी नजर आएंगे। अक्सर रणबीर के साथ देखी जाने वाली अभिनेत्री आलिया को देर रात मम्मी के साथ स्पॉट किया गया। वह डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर व्हाइट टी शर्ट एंड ब्लू रिप्ड जींस में नजर आई। उन्होंने काफी कम मेकअप कर रखा था, फिर भी वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। उस दौरान वह कुछ मायूस भी थी। आलिया ने मुंह छुपाने की कोशिश भी की लेकिन नाकामयाब रहीं।
 
उधर सोशल मीडिया पर आलिया का अंदाज दस्तक दे चुका है। उनके चाहने वाले उनके लिए अच्छी टिप्पणियां कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने उनकी जींस का मजाक उड़ाया है। एक यूजर ने आलिया की जींस को हद से ज्यादा फटी बताया गया है, जबकि ऐसी जीन्स आजकल फैशन में है। आपको बता दें इस तरह की जींस को Ripped जींस बोला जाता है। इसी तरह से आलिया हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। रणबीर के साथ अफेयर के अलावा वह अपने काम की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट की बुक लॉन्च की थी, जिसके लॉन्च इवेंट पर वह रो पड़ी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »