मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा आज अपना 46 वां जन्मदिन मना रही हैं। कई शॉर्ट फिल्मों, टीवी सीरियलों में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल अपने नाम कर चुकीं टिस्का चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है और उन्हें लोग खूब पसंद भी करते हैं। आपको बता दें कि टिस्का चोपड़ा का जन्म 1 नवंबर 1973 को हिमाचल प्रदेश के कसौली में हुआ और आज वह एक सेक्सी अभिनेत्री बन चुकीं हैं। वह मूल रुप से पंजाबी हैं और भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की पौती है।