26 Apr 2024, 01:19:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म 'थप्पड़' से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक आया सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2019 3:27PM | Updated Date: Dec 16 2019 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की नई मूवी 'थप्पड़' का पहला लुक सामने आ गया है। साथ ही रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है। ये फिल्म पहले 6 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली थी। फिल्म की जानकारी तरण आदर्श ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी हैं। वहीं तापसी ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'उस शख्स के साथ फिर से काम करना, जो पुनर्रचना को किसी अन्य स्तर पर ले गए हैं। आप सभी को फिल्म दिखाने के लिए बेताब हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में पावेल गुलाटी भी हैं।
 
वहीं यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। 'थप्पड़' में दीया मिर्जा भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हुई है।  इस फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस मिथाली राज की बायोपिक में भी नजर आएगी। बीते दिनों एक्ट्रेस ने खुद इस फिल्म का खुलासा किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर राहुल ढोलकिया होंगी जिन्होंने शाहरुख खान की 'रईस' को डायरेक्ट किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »