20 Apr 2024, 17:03:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कपिल शर्मा के बाद अब इस एक्टर के घर आई नन्‍ही परी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:43PM | Updated Date: Dec 15 2019 12:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एकता कपूर के फेमस शो 'ये हैं मोहब्बतें' के रमन भल्ला यानी करण पटेल के फैन्स के लिए बड़ी खुशऱबरी है। करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गव के घर एक नन्ही सी परी ने जन्म लिया है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता ने शनिवार सुबह बेटी को जन्म दिया। अभी तक करण और अंकिता में से किसी ने भी इसकी ऑफिश‍ियल अनाउंसमेंट नहीं की है। दोनों मां बेटी स्वस्थ हैं। वैसे बता दें कि करण ने अंकिता की प्रेग्नेंसी की खबर की भी ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की थी।
 
वो किसी भी तरह से कोई अटेंशन नहीं चाहते थे। लेकिन फिर भी उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आ गई थी, लेकिन कभी दोनों ने इस पर बात नहीं की। बता दें कि पिछले साल अंकिता का मिसकैरिज हो गया था और इस घटना से दोनों को बहुत दुख हुआ था और इस बार दोनों बहुत सतर्क थे। गौरतलब है कि करण और अंकिता ने मई 2015 में शादी की थी। अब फैन्स को करण की तरफ से इस अनाउंसमेंट का इंतजार है और सभी दोनों की बेटी की फोटो भी देखना चाहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »