28 Mar 2024, 16:12:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'शोले' की दिग्‍गज अभिनेत्री का निधन, बॉलीवुड में में शोक की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 12:41PM | Updated Date: Dec 15 2019 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का मुंबई में निधन हो गया। बीते 14 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। गीता सिद्धार्थ काक ने बॉलीवुड में 'परिचय', 'शोले', 'त्रिशूल', 'राम तेरी गंगा मैली' और 'नूरी' जैसी फिल्मों में काम किया है। गीता ने गुलजार की 1972 में आई फिल्म 'परिचय' से अपनी शुरूआत की थी, जिसमें जितेंद्र और जया भादुड़ी जैसे कलाकार भी थे। वह सत्तर और अस्सी के दशक में बॉलीवुड स्क्रीन पर एक जाना पहचाना चेहरा थीं। गीता ने 'शोले', 'त्रिशूल', 'डिस्को डांसर', 'राम तेरी गंगा मैली', 'शौकीन', 'अर्थ', 'एक चादर मैली सी', 'गमन' और 'दूसरा आदमी' जैसी फिल्मों में काम किया है।
 
उन्होंने टेलीविजन होस्ट-निर्माता और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता सिद्धार्थ काक से शादी की, जिन्हें लोकप्रिय टीवी शो 'सुरभि' के लिए जाना जाता है, जो 1990 से 2001 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। गीता इस शो की आर्ट डायरेक्टर थीं। गीता और सिद्धार्थ काक की बेटी अंतरा एक डॉक्युमेंट्री फिल्ममेकर हैं। अभिनय के अलावा गीता को उनके सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »