29 Mar 2024, 16:38:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस बॉलीवुड अभिनेता को पसंद करती हैं श्रुति हासन, नाम है चौंकाने वाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:32AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज हम बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री श्रुति हासन के बारे में बात कर रहें हैं। जो कई सारी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन वह बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। श्रुति हासन भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन आज हम उस बॉलीवुड अभिनेता के बारे में बात करेंगे जिसे श्रुति हासन बहुत पसंद करती हैं। उस बॉलीवुड अभिनेता का नाम सोनू सूद है। सोनू सूद भारत के एक लोकप्रिय अभिनेता है जो फिल्मों में विलेन का किरदार भी निभा चुके हैं।
 
सोनू सूद अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा ध्यान देते हैं। उन्हें फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभाते हुए देखा गया है। दरअसल श्रुति हासन से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया कि आप किस बॉलीवुड अभिनेता को पसंद करती है जिस पर श्रुति हासन ने सोनू सूद का नाम लिया। इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया कि वह सोनू सूद के साथ भविष्य में काम करना पसंद करेंगी। यह दोनों हमें रमैया वस्तावैया फिल्म में एक साथ नजर आए थे। जिसके बाद इन दोनों को कई जगहों पर एक साथ देखा गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »