29 Mar 2024, 17:34:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के संगीत से बेहद खुश हैं। आमिर अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा के चलते सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने लाल सिंह चड्ढा का लोगो इंटरनेट पर रिलीज किया था। इस लोगो के रिलीज के साथ ही फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक को भी सुना जा सकता है। फैंस का मानना है कि इस फिल्म का ग्रैंड म्यूजिक हो सकता है। 

बताया जा रहा है कि संगीतकार प्रीतम और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य फिल्म के म्यूजिक के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आमिर ने भी अपनी फिल्म के म्यूजिक को सुना है और वे इस म्यूजिक से काफी खुश हैं और उन्होंने इसे लेकर काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया दी है। वह इस फिल्म के म्यूजिक को लेकर इतने उत्साहित हैं कि वे अब इसे अपने दोस्तों को सुनाना चाहते हैं। लाल सिंह चड्डा में आमिर के अलावा करीना कपूर खान और साउथ एक्टर विजय नजर आ सकते हैं। आमिर की यह फिल्म ऑस्कर विजेता हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म अगले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »