24 Apr 2024, 03:40:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बच्चे को गाली देने के बाद बोलीं अभिनेत्री - मैं मजाक कर रही थी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 3:23PM | Updated Date: Nov 13 2019 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को कुछ दिन पहले चार साल के बच्चे को गाली देने के चलते ट्रोल किया गया था। एक कॉमेडी शो में स्वरा ने बच्चे को गाली दी थी जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने स्वरा को जमकर सुनाई थीं। अब स्वरा भास्कर ने इस विवाद पर सफाई दी है और कहा कि मैं मजाक कर रही थी। स्वरा ने कहा- मैंने ना तो कभी किसी को-स्टार और ना ही किसी बच्चे को गाली दी है। मैं हमेशा बच्चों से प्यार और मोहब्बत से पेश आई हूं। वो सिर्फ एक मजाक था। स्वरा भास्कर ने कहा- "वह एक कॉमेडी शो था, जिसमें मैं मुंबई में अपनी पहली शूटिंग के अनुभव के बारे में बता रही थी। वह बहुत हद तक अतिशयोक्तिपूर्ण और व्यंग्य भरी बात थी, जहां मैंने एक हास्य, वयस्क और कुछ अपशब्द भाषा का इस्तेमाल किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »