28 Mar 2024, 17:48:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर अनोखे तरीके से लांच किया जायेगा। सलमान के फैन्स को ‘दबंग 3’ का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मेकर्स अब तक फिल्म के कई पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। हालांकि, फैन्स को फिल्म की कहानी के बारे में अब भी कुछ नहीं पता है। ऐसे में फिल्म से पहले फैन्स को ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान के फैन्स दबंग 3 के ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड हैं। चर्चा है कि 23 अक्टूबर को दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।
 
इस मौके पर सलमान खान चुलबुल पांडे अवतार में नजर आएंगे और आॅडियंस को इंटरटेन करेंगे। इस बार ट्रेलर को अनोखे तरीके से लॉन्च किया जाएगा। मुंबई के अलावा देश के अन्य शहरों में भी ट्रेलर को लॉन्च किया जाएगा। चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में ट्रेलर को एक साथ लॉन्च किया जाएगा। दबंग 3, 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »