मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर पिछले 17 दिनों से लगातार सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए हुए है। हाल ही में वॉर ने सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के रिकॉर्ड में कबीर सिंह और धूम 3 को पीछे छोड़ दिया है। अब तक फिल्म ने 291.05 करोड़ का ह्यूज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। अब 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के काफी नजदीक है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने वॉर के 18वें दिन का कलेक्शन शेयर किया है। इन सुपर स्टार की जोड़ी सिनेमाघरों में अभी भी तहलका मचा रही है।