18 Apr 2024, 19:05:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मणिरत्नम की फिल्म में डबल रोल निभायेंगी ऐश्वर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 3:18PM | Updated Date: Oct 16 2019 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम की फिल्म में डबल रोल निभाती नजर आ सकती हैं। ऐश्वर्या काफी समय से फिल्मों से दूर है। ऐश्वर्या इससे पहले फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजÞर आई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने सिगिंग सुपरस्टार का किरदार निभाया था। लेकिन यह फिल्म ज्यादा सफलता नही हो सकी हालांकि ऐश्वर्या के किरदार को सराहा गया था। ऐश्वर्या के फैंस को उनकी अगली फिल्म का इंतजार था। ऐश्वर्या जल्द ही बॉलीवुड की एक फिल्म में एंट्री करने वाली है।
 
ऐश्वर्या, ईरुवर, गुरू और रावण के बाद एक बार फिर फिल्मकार मणि रत्नम के साथ काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह डबल रोल में नजÞर आएंगी। ऐश्वर्या ने कहा है कि मणिरत्नम के साथ काम करना काफी अच्छा लगता है। उन्होंने कहा,‘‘मणि मेरे गुरू हैं और वह हमारे देश के सबसे अद्भुत और प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं।इसलिये उनकी फिल्म में काम करने के लिये मुझे कुछ भी सोचना नहीं पड़ा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »